प्रयागराज, जनवरी 30 -- भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से सिविल लाइंस स्थित एक होटल में शुक्रवार को महानगर अध्यक्ष योगेश गोयल की अध्यक्षता में बैठक हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने कहा कि प्रयागराज को पर्यटन के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए जल्द ही मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री से मुलाकात कर विशेष मांगें रखी जाएंगी। बैठक में उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के संरक्षक बाबूराम अग्रवाल और आगरा महानगर के उपाध्यक्ष शिव शंकर अग्रवाल का स्वागत किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि काशी और अयोध्या की तरह प्रयागराज में भी पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, लेकिन ब्रांडिंग और प्रचार के अभाव में श्रद्धालु संगम स्नान के बाद लौट जाते हैं। बैठक में नवीन अग्रवाल, राजकुमार, अभिषेक, पीयूष पांडेय, रोशनी अग्रवाल, मनोरमा, मनोज आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...