रांची, सितम्बर 26 -- रांची, विशेष संवाददाता। होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम), रांची में 'जनजातीय धरोहर का वैश्वीकरण: समावेशी, उत्तरदायी और सतत पर्यटन, विषय पर आधारित पहला जनजातीय सम्मेलन-2025 का आयोजन शुक्रवार को हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजया जाधव, निदेशक, पर्यटन, झारखंड सरकार ने कहा कि हमें पर्यटन के साथ जनजातीय संबंधित चीजों को अच्छे से प्रस्तुत करने व पर्यटन की दिशा, राज्य की कला-संस्कृति, स्थानीय व्यंजन को बढ़ावा देने की जरूरत है। कहा, राज्य के जनजातीय लोगों में लैंगिक असमानता नहीं है, दोनों अर्थव्यवस्था के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सतत विकास हमें स्थानीय जनजातियों से सीखना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय व्यंजनों में भरपूर पौष्टिकता पाई जाती है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पर्यटन विकास किसी एक की नहीं, बल्कि सभी न...