महाराजगंज, सितम्बर 27 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जनपद पर्यटन के फलक पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। मगहर के विकास से पर्यटकों की संख्या में वृद्धि तो पहले ही हो गई थी। लेकिन अब यहां पर ठहरने की उत्तम व्यवस्था होने के कारण पर्यटक रुकने भी लगे हैं। जिला मुख्यालय दर्जन भर से अधिक नए और अच्छी सुविधा वाले होटल बन गए हैं, वहीं कई निर्माण भी चल रहा है। हालांकि अभी पर्यटन के फलक पर धमाल मचाने के लिए बहुत से कार्य होने शेष हैं। जिन पर धीमी गति से कार्य शुरू भी हो गया है। इस बीच अयोध्या, गोरखपुर और बुद्ध की भूमि कुशीनगर जाने वाले पर्यटकों के लिए जिला डेस्टिनेशन प्वाइंट बन गया है। जिले में पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। मगहर में स्थित संत कबीरदास की निर्वाण स्थली, बखिरा पक्षी विहार, धर्मसिंहवा में स्थित भगवान बुद्ध के स्तंभ और ...