रामगढ़, सितम्बर 27 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। हर साल 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है। पर्यटन दिवस मनाने का उद्देश्य पर्यटन के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। साथ ही पर्यटन के जरिये सांस्कृतिक आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करना भी है। पर्यटन की दृष्टि से रामगढ़ जिला भी झारखंड में काफी महत्व रखता है। जिले में पर्यटन के लिए दर्जनों ऐसी जगहें हैं जहां हर साल सैकड़ो पर्यटक पहुंचते हैं। रामगढ़ का पतरातू व रजरप्पा तो जिले में ही नहीं पूरे राज्य व अन्य प्रदेशों में भी मशहूर है। वहीं जिले में पलानी से लेकर धारा फॉल व निम्मी झरना जैसे कई वाटर फॉल भी है। जो पर्यटकों को काफी लुभाते हैं। रामगढ़ जिला का सबसे मशहूर पर्यटन स्थल पतरातू डैम है। जहां आसपास रहने वाले लोगों के अलावा दूर - दूर से लोग पहुंचते हैं। चारों ओर पहाड़ो से घिरा डैम, इसके किनारे बना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.