बिहारशरीफ, अप्रैल 17 -- पर्यटकों के मुख्य आकर्षण का केंद्र रोपवे का परिचालन हुआ शुरू 8 बाद रोपवे पर लौटी रौनक, जुटी पर्यटकों की भीड़ फोटो : रोपवे : राजगीर रोपवे पर गुरुवार को चढ़ते पर्यटक। राजगीर, निज संवाददाता। देसी विदेशी पर्यटकों के मुख्य आकर्षण का केंद्र विश्व शांति स्तूप तक पहुंचने के लिए रोपवे का परिचालन आठ दिन बार गुरुवार को फिर से शुरू हो गया। रोपवे का परिचालन शुरू होते ही पर्यटकों के चेहरे पर खुशी आ गयी। काफी संख्या में पर्यटक रोपवे से हवा में सैर का आंनद लेते और हरे भरे जंगलों का दीदार करते हुए विश्व शांति स्तूप तक पहुंचे। एक हजार 250 पर्यटकों ने इस रोपवे का आनंद लिया। जबकि, कई लोगों को टिकट नहीं मिला इससे लोग निराश हो लौटे। पिछले सप्ताह 9 अप्रैल से रोपवे में खराबी के कारण पर्यटकों के लिए इसे बंद कर दिया गया था। इस खराबी को कोलकात...