रुद्रपुर, जून 5 -- खटीमा। कोतवाली में शांति कमेटी मीटिंग का आयोजन किया गया। आगामी 7 जून को ईद के त्यौहार पर शांति व्यवस्था को देखते हुए अमन शांति की मीटिंग की गई। इसमें अधिकारियों ने आगामी ईद के अवसर पर कुर्बानी पर्दे में करने, साफ-सफाई रखने, सोशल मीडिया में कुर्बानी या अन्य विवादास्पद पोस्ट तथा किसी भी प्रकार से शांति व्यवस्था भंग न करने की अपील की। यहां पुलिस क्षेत्राधिकारी विमल रावत, प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह दसौनी, निरीक्षक विनोद जोशी, तहसीलदार बीरेंद्र सजवान, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका दीपक शुक्ला, गजेन्द्र सिंह जेई जल संस्थान आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.