रांची, अप्रैल 24 -- खूंटी, संवाददाता। खूंटी संसदीय सीट के लिए पर्चा भरने से पहले कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा ने तमाड़ के दिउड़ी मंदिर में मां के आगे मत्था टेगा। अपने गांव जामटोली गए और मां का चरण छूकर आर्शिवाद लिया। जिसके बाद प्रत्रकारों से बातचीत करते हुए कालीचरण मुंडा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर बीजेपी ने केवल नाम की राजनीति की है, जबकि कांग्रेस ने काम की राजनीति की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने खूंटी में बिरसा कॉलेज, झारखंड का इकलौता बिरसा मृग विहार और बिरसा कृषि विश्वविद्यालय बनाया लेकिन आज तक बीजेपी ने कौन से काम किए,यह उन्हें बताना चाहिए। कालीचरण मुंडा ने चुनाव में एक लाख से अधिक मतों से जीत का भी दावा किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...