बेगुसराय, फरवरी 8 -- सिमरिया धाम, एक संवाददाता। सिमरिया दो पंचायत के चानन गांव के वार्ड 11 में रहने वाले लगभग 40 से अधिक लोगों का आशियाना उजड़ने से तत्काल बच गया है। भाकपा नेता कमल किशोर यादव व अनिल साह ने बताया कि सिविल कोर्ट के आदेश के बाद रविवार को जिला प्रशासन के द्वारा पर्चा की जमीन को बलपूर्वक खाली करवाने की कार्रवाई पर सिविल कोर्ट के द्वारा ही स्टे लग जाने के बाद तत्काल घर तोड़ने की कार्रवाई को स्थगित कर दिया गया है। पीड़ित विजय यादव, प्रमिला देवी, अंजली देवी, धनवंती देवी, रंजन देवी, लाली यादव, सोमा देवी, राम ईश्वर यादव, अस्मा खातून, रौशन खातून समेत अन्य लोगों ने बताया कि वे लोग लगभग पिछले 50 वर्षों से दरभंगा महाराज की जमीन में बसे हुए हैं। इनमें 27 लोगों को बरौनी सीओ के द्वारा वर्ष 2023 में पर्चा भी दिया गया था। उसका कागजात हमलोगों क...