गया, मार्च 16 -- मंझियांमा पंचायत के भूतपूर्व सरपंच राम कपिल यादव का निधन रविवार की सुबह गया के निजी अस्पताल में हो गया। 86 वर्षीय पूर्व सरपंच का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव मंझार लाया गया। मंझार गांव के मोरहर नदी श्मशान घाट पर दाह संस्कार किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि सरपंच साहेब के उपनाम से प्रसिद्ध राम कपिल यादव काफी सरल स्वभाव के थे। वर्ष 1978 में मंझियांमा पंचायत से सरपंच का चुनाव जीते थे, जिसके बाद से अंतिम समय तक पंचायत के झगड़ों को सुलझाने के लिए लोग इनका सहारा लिया करते थे। दाह संस्कार में प्रखंड प्रमुख जितेन्द्र नारायण यादव, ज्योति रंजन, चंद्रशेखर आजाद, पूजा यादव, अनिल कुमार, प्रेमचंद पासवान, राजेश यादव आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.