बिहारशरीफ, जुलाई 18 -- परेशानी : हरनौत रेलवे स्टेशन पर लगा है गंदगी का अंबार फोटो : हरनौत स्टेशन : हरनौत रेलवे स्टेशन के पास फैली गंदगी। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। एक तरफ जहां रेलवे को अमृत स्टेशन बनाकर उसका सौंदर्यीकरण कर रहा है। वहीं कई ऐसे स्टेशन हैं, जहां सफाई पर ध्यान नहीं दिया जाता है। इन दिनों हरनौत स्टेशन पर कूड़े का अंबार लगा हुआ है। सब कुछ देख सुनकर भी जिम्मेदार मौन साधे हुए हैं। इससे लोगों में काफी आक्रोश है। यह गंदगी न केवल यात्रियों, बल्कि स्थानीय निवासियों के लिए भी गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा कर रहा है। नियामतपुर के राहुल कुमार ने बताया कि गंदगी और दुर्गंध से क्षेत्र का माहौल दूषित हो रहा है। यहां से गुजरना भी मुश्किल हो रहा है। स्वच्छता अभियान पर भी बट्टा लग रहा है। लोगों ने यहां से इसे हटाकर सफाई करवाने की गुहार लगायी है।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.