बिहारशरीफ, मई 29 -- परेशानी : नाला उड़ाही नहीं होने से गलियों में फैल रहा गंदा पानी ग्रामीणों को बीमारी फैलने का सता रहा डर सादिकपुर के लोग किचड़युक्त गलियों से होकर आने जाने को विवश फोटो : सादिकपुर : एकंगरसराय के सादिकपुर गांव में गलियों में फैला नाला का गंदा पानी। एकंगरसराय, निज संवाददाता। प्रखंड के सादिकपुर गांव का हाल बेहाल है। इस गांव की डेढ़ हजार आबादी किचड़युक्त गलियों से होकर आने जाने को विवश हैं। ग्यासपुर पंचायत के सादिकपुर गांव के वार्ड नम्बर दो में बने नालों की उड़ाही नहीं होने से पूरा गंदा पानी गलियों में भर रहा है। यह नाला कूड़ा कचरा व कर्कट से भर गया है। इससे गंदा पानी का बहाव आगे नहीं हो रहा है। गली में गंदा पानी भरने से आसपास के लोगों को घरों में रहना भी मुश्किल हो चुका है। गंदे पानी की दुर्गंध से आसपास घर के लोगों का जीना मुहाल...