बिहारशरीफ, जुलाई 14 -- परेशानी : नदी व ताल तलैया सूखे, नदी में पानी नहीं बिन्द प्रखंड से गुजर रही 5 नदियां, सभी सुखी पशुपालक बूंद बूंद पानी के लिए हो रहे परेशान भूगर्भीय जल स्तर धीरे-धीरे जा रहा नीचे, किसानों की बढ़ी चिंता फोटो : बिंद नदी : बिंद से गुजरने वाली जीराईन नदी मे उड़ रही धूल। बिन्द, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के चारों ओर नदियों का जाल बिछा है। इस प्रखंड से होकर जीराईन, कुभंरी, सोईवा, गोइठवा व नोनिया पांच नदियां गुजरती हैं। सावन माह शुरू हो चुका है, लेकिन एक भी नदी में पानी नहीं है। सभी नदियों में धूल उड़ रही है। पारंपरिक जलस्रोत ताल तलैया सब सुखा पड़ा है। जलस्रोत सूख जाने से किसान व पशुपालक काफी परेशान हैं। किसानों को धान का बिचड़ा बचाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। नदी में पानी नहीं रहने से भूगर्भीय जल स्तर पर भी बुरा असर ...