सहारनपुर, दिसम्बर 19 -- कोहरे के चलते रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। शुक्रवार को कई प्रमुख ट्रेनें घंटों की देरी से रेलवे स्टेशन पहुंचीं। लगातार ट्रेनों की देरी से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। 13005 हावड़ा-अमृतसर मेल अपने निर्धारित समय रात 01:35 बजे के बजाय करीब पांच घंटे की देरी से शुक्रवार सुबह 06:31 बजे स्टेशन पहुंची। इसी तरह 14610 हेमकुंड एक्सप्रेस सुबह 04:10 बजे के स्थान पर करीब पांच घंटे लेट होकर 08:51 बजे पहुंची। 14632 अमृतसर-देहरादून एक्सप्रेस चार घंटे 20 मिनट की देरी से सुबह 09:05 बजे आई, जबकि इसका निर्धारित समय 04:45 बजे था। 12332 हिमगिरि एक्सप्रेस करीब तीन घंटे देरी से सुबह 09:59 बजे पहुंची, जबकि इसे 06:40 बजे आना था। 12231 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस दो घंटे 16 मिनट की देरी से सुबह 09:56 बजे स्टेशन पहुंची...