गुड़गांव, जनवरी 2 -- गुरुग्राम। सर्दियों के मौसम में धूप की कमी और बढ़ते तनाव का असर अब लोगों की मानसिक सेहत पर साफ दिखने लगा है। गुरुग्राम के सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल की मानसिक रोग ओपीडी में इन दिनों मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अस्पताल के आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक महीनों में मानसिक रोग ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या में करीब 25 से 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। खास बात यह है कि यहां पुराने मरीजों के साथ-साथ बड़ी संख्या में नए मरीज भी इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। डिप्रेशन, बेचैनी और नींद न आने की शिकायत: -ओपीडी में आने वाले ज्यादातर मरीज डिप्रेशन, घबराहट, चिड़चिड़ापन, मन उदास रहना, नींद न आना और हर समय थकान महसूस होने जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। नींद न आना या ज्यादा सोना, काम में मन न लगना, अकेलापन और नकारात्मक ...