हमीरपुर, फरवरी 13 -- हमीरपुर, संवाददाता। डीआईजी चित्रकूटधाम मंडल बांदा राजेश एस.ने शुक्रवार को स्थानीय पुलिस परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सबसे पहले परेड की सलामी ली और परेड में सम्मिलित अधिकारी/कर्मचारियों की ड्रेस, टर्नआउट, शस्त्र संचालन, अनुशासन एवं एकरूपता का सूक्ष्म परीक्षण किया गया। पुलिस बल की कार्यकुशलता एवं सामूहिक समन्वय को सुदृढ़ करने को टोलीवार ड्रिल कराई गई तथा आवश्यक सुधारात्मक निर्देश प्रदान किए गए। डीआईजी ने यूपी 112 पीआरवी चारपहिया वाहनों, दंगा नियंत्रण उपकरणों, सुरक्षा संसाधनों एवं संबंधित अभिलेखों का निरीक्षण भी किया गया। उपकरणों की कार्यशीलता, रख-रखाव एवं आपातकालीन परिस्थितियों में तत्परता सुनिश्चित करने को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही प्रशिक्षणरत रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम की समीक्...