उन्नाव, जनवरी 24 -- उन्नाव। गणतंत्र दिवस समारोह को भव्य और प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन के परेड मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित किया गया। रिहर्सल में पुलिस बल, आपात सेवाओं, विशेष इकाइयों के जवानों और स्कूली छात्र-छात्राओं ने अनुशासन, समर्पण और देशभक्ति का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिससे प्रशासनिक तैयारियों की मजबूती का संदेश मिला। रिहर्सल का नेतृत्व एएसपी (प्रशिक्षु) संचित शर्मा ने किया। इस दौरान पुरुष एवं महिला पुलिस कर्मियों की विभिन्न टोलियों ने परेड में सटीक कदमताल, उत्कृष्ट समन्वय और अनुशासन का प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूर्वाभ्यास में आपात सेवा 112 की दोपहिया और चौपहिया पीआरवी वाहन, स्वान दल, फील्ड यूनिट, दंगा नियंत्रण वाहन, शक्ति वाहिनी दल, फायर सर्विस, जिला दूरसं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.