रामगढ़, सितम्बर 13 -- केदला, निज प्रतिनिधि। ऑल इंडिया एससी/एसटी/बीसी इंप्लाइज कोऑर्डिनेशन काउंसिल हजारीबाग क्षेत्र की एक बैठक गुरुवार को परेज सामुदायकि भवन में किया गया। जिसकी अध्यक्षता हजारीबाग क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिनेश्वर महतो और संचालन देवीलाल मांझी ने किया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में कोल इंडिया अध्यक्ष सह सीसीएल महामंत्री बृज किशोर राम, विशिष्ट अतिथि नीरज कुमार प्रदेश महासचिव उपस्थित थे। बैठक में आरक्षण, प्रमोशन रोस्टर, विस्थापितों के संवैधानिक हक अधिकार, नौकरी, मुआवजा, पुनर्वास, सीएसआर कार्य और कल्याणकारी कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई। मौके पर परेज ईस्ट प्रोजेक्ट कमेटी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष परमेश्वर करमाली, उपाध्यक्ष सावना मुर्मू, सचिन जपन यादव, सहसचिव सोहन करमाली, कोषाध्यक्ष कोलेश्वर मिस्त्री, ...