मेरठ, फरवरी 6 -- परीक्षितगढ़। रामायण और महाभारत कालीन ऐतिहासिक नगरी परीक्षितगढ़ को पर्यटन नगरी बनाने के लिए अखिल विद्धा समिति ने एक ओर बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत नगर के गांधारी तालाब परिसर मे 25 फरवरी से 31 मार्च तक परीक्षितगढ़ महोत्सव के तहत मेले का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी के लिए गांधारी सरोवर प्रागंण मे स्वच्छता अभियान चलाया गया। समिति अध्यक्ष विष्णुअवतार रूहेला ने बताया कि 31 दिसंबर से नगर में परीक्षितगढ़ महोत्सव चल रहा है। इसमें अब 25 फरवरी को विशाल मेले का शुभारंभ होगा। मेले में सर्कस, झूले, खेल, जादू, स्टेज शो सहित बडे संस्थानों द्वारा प्रदर्शनी स्टॉल भी लगाए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.