मेरठ, दिसम्बर 6 -- मवाना-परीक्षितगढ़ मार्ग पर गुरुवार देर रात हुए दर्दनाक हादसे में बारातियों की दो कार गन्ने से भरे ओवरलोड ट्रक से भिड़ गई थी। दुर्घटना में 12 लोग घायल हो गए थे। शुक्रवार को एसपी ट्रैफिक, आरटीओ समेत कई अफसर घटनास्थल पर पहुंचे और ओवरलोड गन्नों से भरे ट्रकों का चालान किया गया। साथ ही रास्ते पर साइड दीवार, लाइटें लगाने समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। ग्राम बहादरपुर से विपिन पुत्र सुरेंद्र की बारात गुरुवार सुबह ग्राम नौरंगाबाद गई थी। देर रात बारात वापस आ रही थी। इसमें शामिल दो कार अब्दुल्ला और रिजवान की थी जिन्हें वह खुद ही चला रहे थे। दोनों कार में धर्मेंद्र, सुरेंद्र, नीरज, दीपांशु, नितिन, गौरव, रोहित निवासी बहादरपुर और दूल्हे के परिजन थे। वहीं, तीन फोटोग्राफर मवाना निवासी भी थे। मवाना मार्ग पर ग्राम रामनगर की प्याऊ के सामने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.