प्रयागराज, फरवरी 7 -- 18 फरवरी से शुरू हो रही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 से ठीक पहले यूपी बोर्ड सैकड़ों परीक्षार्थियों के नाम, माता/पिता के नाम, जन्मतिथि, जेंडर/जाति या विषय/वर्ग आदि में संशोधन करने जा रहा है। परिणाम घोषित होने के बाद त्रुटि संशोधन के नाम पर होने वाली परेशानी से परीक्षार्थियों को बचाने के लिए बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने एक मौका दिया था। सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देशित किया गया था कि आवश्यक प्रपत्रों के साथ 25 जनवरी तक प्रधानाचार्यों से संशोधन के लिए आवेदन पत्र प्राप्त कर लें। सभी प्रकरणों के परीक्षण के बाद अवशेष त्रुटियों, रिस्टोर व डिलीट का विद्यालयवार विवरण साक्ष्यों/अभिलेखों और अपनी संस्तुति के साथ 31 जनवरी तक अनिवार्य रूप से संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा था। अब पांचों क्षेत्रीय कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.