मुजफ्फरपुर, मार्च 17 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। प्लस टू स्कूलों में सोमवार को शुरू हुई 11वीं की वार्षिक परीक्षा में अफरातफरी का माहौल रहा। परीक्षा शुरू होने के बाद भी कई स्कूल प्रश्न पत्र का उठाव कर रहे थे। दर्जनभर स्कूल परीक्षा के दिन सुबह प्रश्न पत्र का उठाव करने पहुंचे। इससे केंद्र तक प्रश्न पत्र लेकर जाने में उन्हें देरी हुई। पहले दिन विज्ञान विषय की परीक्षा थी। पहली पाली में फिजिक्स तो दूसरी में केमेस्ट्री की परीक्षा हुई। इसके अलावा नौवीं की वार्षिक परीक्षा का प्रश्न पत्र समय पर उठाव नहीं करने वाले स्कूल के प्रधानों से डीईओ ने स्पष्टीकरण पूछा है। जिन स्कूलों ने प्रश्न पत्र समय पर उठाव नहीं किए उनमें उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दरियापुर कफेन, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोठियापुर कांटी, उच्चतर माध्यमिक स्कूल, गोरगामा सरैया, राजकीय हाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.