हरदोई, फरवरी 11 -- संडीला। लक्ष्य को सामने रखकर मेहनत करने से निश्चित तौर पर सफलता प्राप्त होती है। यूपी बोर्ड परीक्षा में सफलता का अचूक मंत्र रिवीजन है। यह बात नगर के पार्वती देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित विदाई समारोह में मुख्य अतिथि ईओ नगर पालिका अनिरुद्ध कुमार पटेल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें कैरियर के प्रति जागरूक किया। प्रबंधक प्रेम बाबा ने छात्रों को समाज में अच्छे संस्कार के साथ जीवन जीने की बात कही। प्रधानाचार्य राम शंकर शुक्ला ने कहा कि एक श्रेष्ठ गुरु जीवनभर अपने शिष्य के लिए मंगलकामनाएं करता है। उन्होंने कहा कि जो छात्र माता-पिता व गुरु का आशीर्वाद लेकर अपने कैरियर की ओर आगे बढ़ते हैं। वह निश्चित ही सफलता प्राप्त करते हैं। इस अवसर पर आदित्य सिं...