सासाराम, फरवरी 2 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा-2026 के सफल, स्वच्छ एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सख्त है। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी उदिता सिंह ने परीक्षा ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में एक पदाधिकारी से स्पष्टीकरण किया है। दो से 13 फरवरी तक आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के लिए गठित दल-सह-प्रश्न पत्र वितरण-सह-उत्तर पुस्तिका संग्रह दल में विनय कुमार बैठा, प्रखंड परियोजना प्रबंधक, बीपीआईयू कोचस की प्रतिनियुक्ति की गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...