बिहारशरीफ, फरवरी 23 -- परीक्षा में नकल के लिए कॉपी नहीं दी तो चाकू से हमला कर दो भाइयों को किया घायल गंभीर हालत में दोनों को इलाज के लिए लाया गया सदर अस्पताल घर लौटने के दौरान नेमदारगंज -सामस रोड में दिया घटना को अंजाम घायलों के बयान पर छह नामजद समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर फोटो 23 शेखपुरा 03 - शेखपुरा सदर अस्पताल में इलाजरत घायल दोनों भाई। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। मैट्रिक की परीक्षा में नकल करने के लिए कॉपी नहीं देना एक परीक्षार्थी को महंगा पड़ गया। परीक्षा समाप्त होने के बाद फुफेरे भाई के साथ बाइक से घर जा रहे परीक्षार्थी पर दूसरे परीक्षार्थियों ने चाकू से हमला कर दिया। शरीर पर कई जगह जख्म हो गये हैं। दोनों को शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल परीक्षार्थी जयरामपुर थाना क्षेत्र के बढ़नपुरा गांव निवासी अरुण यादव का पुत्र...