कानपुर, नवम्बर 19 -- कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) से संबद्ध कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, कन्नौज, फर्रुखाबाद, औरैया व इटावा स्थित महाविद्यालयों में विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रही हैं। बुधवार को 38,960 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी जबकि 1171 छात्र अनुपस्थित रहे। वहीं, एक्सिस इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन हाथीपुर में एक छात्र, डॉ. वीरेंद्र स्वरूप इंस्टीट्यूट ऑफ कम्प्यूटर स्ट्डीज में एक छात्र, कानपुर इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में दो छात्र, दयानंद एकेडमिक ऑफ मैनेजमेंट स्ट्डीज में एक छात्र, अर्मापुर पीजी कॉलेज में एक छात्र, श्री नारायण गर्ल्स कालेज उन्नाव में एक छात्र अनुचित साधन का प्रयोग करते पकड़े गए। विवि के परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार ने बताया कि नकल करते पकड़े गए छात्रों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.