मुजफ्फरपुर, अप्रैल 16 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता परीक्षा में देरी होने पर शिक्षा सचिव अजय यादव ने बीआरएबीयू से जवाब मांगा है। इस बारे में शिक्षा सचिव ने विवि के कुलपति को पत्र लिखा है। वीसी को भेजे पत्र में शिक्षा सचिव ने सत्र में देरी होने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है कि 2023-27 और 2022-25 का सत्र देर है। सत्र में देरी होने पर छात्रों का पलायन दूसरे राज्यों में होता है। सत्र में देरी होने पर दूसरे विश्वविद्यालयों में भी दाखिला लेने में परेशानी आती है। स्नातक के अलावा पीजी की परीक्षाओं में भी देरी पर शिक्षा सचिव ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है कि पीजी की परीक्षाएं दो से छह महीने तक देरी से चल रही है। उन्होंने परीक्षा और रिजल्ट को समय पर जारी करने का निर्देश दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.