कानपुर, फरवरी 16 -- कानपुर देहात। 18 फरवरी से शुरु हो रही यूपी बोर्ड की परीक्षा को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम कपिल सिंह ने जोनल सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ ही केन्द्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने परीक्षा की शुचिता को लेकर सभी को अपनी जिम्मेदारी से काम करने का निर्देश दिया। वहीं स्ट्रांगरूम की लगातार निगरानी रखने की बात कही। छात्र-छात्राओं को परीक्षा के किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान दिया जाये। बैठक में डीएम ने कहाकि परीक्षा केन्द्र पर किसी तरह का इलेक्ट्रानिक गैजेट्स नहीं जाना चाहिये। केन्द्र के एक किलोमीटर के दायरे में परीक्षा के दौरान फोटोकापी की दुकान नहीं खुलेगी। इसके साथ ही स्टेटिक मजिस्ट्रेट हर दिन परीक्षा शुरु होने के पहले केन्द्र पर पहुंचेंगें और उनकी ही मौजूदगी में स्ट्रांग रूम औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.