आजमगढ़, फरवरी 13 -- मुबारकपुर/आजमगढ़। सठियांव ब्लाक क्षेत्र के मदरसा अरबिया फैजुल ओलूम इब्राहीमपुर में शुक्रवार को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रशस्ति प्रमाणपत्र, मेडल देकर सम्मानित किया गया। मदरसा अरबिया फैजुल ओलूम के प्रबंधक मोअज्जम अली ने बताया कि मदरसा के कक्षा पांच में सादान इलाही पूरे साल में कभी भी गैर हाजिर नहीं रहा और परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया है। इसी प्रकार मदरसा के अन्य छात्रों को सीख लेनी चाहिए। इसके अलावा अब्दुल अजीम, मोदस्सिर, अलफिया एरम और फातमा कौशर कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर उन्हें प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। मदरसा अरबिया फैजुल ओलूम में बच्चों को सभी विषयों के साथ दीनी तालीम शिक्षा दी जाती है। इस अवसर हाफिज ओबैदुर्हमान, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.