हाजीपुर, फरवरी 6 -- हाजीपुर। संवाद सूत्र जिले में सोमवार से शुरू हुए इंटरमीडिएट परीक्षा की सैद्धांतिक परीक्षा में परीक्षार्थियों के अनुपस्थित रहने का सिलसिला शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रहा। परीक्षा में कुल 626 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाये गये। इधर, शिवसागर विद्या मंदिर में वीक्षक के रूप में योगदान करने वाले उच्च विद्यालय के विशिष्ट शिक्षक दीपक कुमार को योगदान कर बिना सूचना के 2 फरवरी से ही गायब रहने एवं परीक्षा कार्य में संलग्न कर्मी को धमकी देने के आरोप में जिला शिक्षा पदाधिकारी रविंद्र कुमार ने निलंबित कर दिया। उन्होंने कहा है कि परीक्षा संचालन में व्यवधान अथवा कोताही बर्दास्त नहीं की जाएगी। इधर, जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त के लिए कटिबद्ध दिख रही है। परीक्षा में शुक्रवार को कुल आवंटित 42,684 में 4205...