छपरा, दिसम्बर 17 -- छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के विद्यालयों में 'परीक्षा पे चर्चा-2026' कार्यक्रम के नौवें संस्करण को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। शिक्षा मंत्रालय के निर्देश पर राज्य के सभी जिलों में कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार और अधिक से अधिक पंजीकरण का लक्ष्य तय किया गया है। इसी कड़ी में सारण जिले के लिए कक्षा 6 से 12 तक के कुल 2 लाख 25 हजार विद्यार्थियों के पंजीकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिला शिक्षा विभाग की ओर से सभी सरकारी और निजी विद्यालयों को इस कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के तहत विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक माननीय प्रधानमंत्री से परीक्षा से जुड़े तनाव, तैयारी और जीवन कौशल से संबंधित प्रश्न पूछ सकेंगे। चयनित प्रश्नों पर एनसीईआरटी के माध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.