अररिया, फरवरी 6 -- अररिया, निज प्रतिनिधि जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय, केन्द्रीय विद्यालय के अलावा अन्य विद्यालयों में बच्चों ने पीएम के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। इस दौरान छात्रों के जीवन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी। इस नौवां संस्करण में पीएम मोदी ने अपने चिर-परिचित अंदाज में बड़ी सहजता से बोर्ड की परीक्षार्थी बच्चों के अतिरिक्त सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को ध्यान में रखकर न सिर्फ अपना मार्गदर्शन दिया बल्कि सपने देखना और अपने भीतर सपने सच करने का विश्वास पैदा कर विकसित भारत की बढ़ते कदम को ताकत देने का भी मंत्र दिया। देशभर के बच्चों को शिक्षा का जीवन में महत्व अपने भीतर चैतन्य विकसित करना बताया। शिक्षा मात्र जीविकोपार्जन के लिए नहीं, शिक्षा बोझ या मजबूरी न होकर स्वयं में वैचारिक और सैद्धांतिक म...