आगरा, फरवरी 6 -- कर्नल्स ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। विद्यालय के दुष्यंत सभागार में डिजिटल माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भाग लिया। प्रधानमंत्री ने छात्रों को समय प्रबंधन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। प्रधानाचार्य रुबीना खानम ने कहा कि यह कार्यक्रम छात्रों को मानसिक रूप से सशक्त बनाने और परीक्षा के प्रति दृष्टिकोण बदलने में सहायक सिद्ध होगा। इस अवसर पर उप-प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह चाहर मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...