देहरादून, फरवरी 6 -- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेशविला रोड स्थित सेंट एंग्नेस स्कूल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के 9वें संस्करण में प्रतिभाग किया। सीएम ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि परीक्षा पर चर्चा अब एक राष्ट्रीय आंदोलन बन चुका है और परीक्षा जीवन का एक पड़ाव मात्र है। परीक्षा पर चर्चा 2026 के अंतर्गत उत्तराखंड से लगभग 7 लाख विद्यार्थी, 53 हजार से अधिक शिक्षक एवं 14 हजार से अधिक अभिभावक जुड़े हैं। राज्य के विद्यार्थियों की ओर से बनाए गए 10 प्रेरक वीडियो में से राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाला कुराली, विकासखंड जखोली, जनपद रुद्रप्रयाग के छात्र रोहन सिंह राणा का वीडियो राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुआ है। जिन्हें प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में दिल्ली आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में म...