किशनगंज, जनवरी 25 -- किशनगंज। संवाददाता जिला स्थापना दिवस और पराक्रम दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में किशनगंज शहर के उत्तरपाली स्थित बैथल मिशन स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। 23 जनवरी को पराक्रम दिवस के अवसर पर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में परीक्षा पे चर्चा क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता की थीम 'ऑपरेशन सिंदूर' रखी गई थी। इसमें जिले के सभी स्कूलों के लगभग 100 मेधावी छात्रों ने भाग लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच टेढ़ागाछ, किशनगंज निवासी और बैथल मिशन स्कूल के छात्र अशोक कुमार दास के पुत्र उत्सव आनंद ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा अस्मिता सिंह और छात्र उत्सव आनंद की इस दोहरी सफलता से स्कूल परिवार और जिले में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.