मोतिहारी, फरवरी 6 -- सिकरहना। पीएम द्वारा छात्रों के साथ शुक्रवार को इंटरेक्टिव कार्यक्रम ' परीक्षा पे चर्चा का आयोजन ढाका प्रखंड के कई सरकारी स्कूलों में किया गया। स्कूल में बच्चे कार्यक्रम को एलईडी टीवी, मोबाइल के यू ट्यूब चैनल के माध्यम से सुना। एचएम उमेश बैठा ने कहा कि पीएम ने छात्रों को सुझाव दिये कि हमें शिक्षा के लिए पुस्तकों का अध्ययन करना पड़ता है वहीं रोजगार के लिए हमें यह निर्धारण करना है कि हमें डॉक्टर बनना है तो डॉक्टर से संबंधित शिक्षा प्राप्त करना होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...