काशीपुर, फरवरी 6 -- काशीपुर। उदयराज हिंदू इंटर कालेज में शुक्रवार को प्रधानमंत्री के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का टीवी पर लाइव प्रसारण किया गया। प्रधानमंत्री और छात्रों के प्रश्नोत्तर और बातचीत को लेकर छात्र-छात्राओं में अच्छा-खासा उत्साह देखा गया। शुक्रवार को चर्चा के दौरान छात्रों को तनाव मुक्त होकर, एकाग्रता और आत्मविश्वास के साथ समयबद्ध तरीके से परीक्षा की तैयारी करने पर जोर दिया गया। साथ ही परीक्षा के दिनों में माता-पिता और अभिभावकों के साथ भी परीक्षा पर चर्चा करने का महत्व बताया गया। बातचीत में यह भी कहा गया कि पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए छोटे घर या संसाधनों की कमी मायने नहीं रखती। चर्चा के दौरान जीवन में कर्म को प्रधानता देने, लक्ष्य प्राप्ति और सपनों को पूरा करने के लिए सफल व्यक्तियों की जीवनी पढ़कर अपना मार्ग प्रशस्त करने पर ...