रांची, फरवरी 2 -- रांची, विशेष संवाददाता। मांडर कॉलेज में परीक्षा परिणाम जारी होने में हो रहे विलंब के विरोध में सोमवार को जेएमएम छात्र मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है कि परीक्षाएं संपन्न हुए 7-8 महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक परिणाम घोषित नहीं हुए हैं। विशेष रूप से बीए सेमेस्टर-2 (सत्र 2023-27) और बीए सेमेस्टर-1 (सत्र 2024-28) का रिजल्ट लंबित है। देरी के कारण छात्रों का नामांकन और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी प्रभावित हो रही है। मोर्चा के अध्यक्ष मोहम्मद हमजा ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन की उदासीनता से छात्रों का भविष्य अंधकार में है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र परिणाम जारी नहीं किए गए, तो संगठन उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...