बिहारशरीफ, जनवरी 5 -- परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी का आरोप लगा किया प्रदर्शन फोटो: नालंदा प्रदर्शन: नालंदा खुला विश्वविद्यालय में सोमवार को प्रदर्शन में शामिल छात्र। नालंदा, निज संवाददाता। नालंदा खुला विश्वविद्यालय के पीजी गणित सहित अन्य विषयों के परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए छात्रों ने सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। छात्र सन्नी कुमार, राहुल कुमार, पंकज कुमार, आदित्य कुमार, अमित कुमार, सर्वजित कुमार, गुलिस्तां व अन्य का आरोप है कि कॉपी अच्छी लिखने और असाइनमेंट जमा करने के बावजूद उन्हें जीरो अंक देकर फेल कर दिया गया है। छात्रों ने कुल सचिव अभय कुमार सिंह से मिलकर अपनी समस्या रखी और न्याय की गुहार लगाई। छात्रों से लिखित आवेदन लेकर मामले की जांच कर समाधान का आश्वासन दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.