हरिद्वार, जून 13 -- हरिद्वार, संवाददाता। कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में प्रतियोगी परीक्षा देने आए बलरामपुर जिले के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। कोतवाली रानीपुर पुलिस के अनुसार, सुबह अस्पताल प्रशासन की ओर से सूचना मिली कि अमरनाथ उम्र 32 वर्ष, निवासी मोहल्ला सुभाष नगर दादीनी, उतरौला, जिला बलरामपुर, यूपी को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी गैस प्लांट उपनिरीक्षक विकास रावत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार, अमरनाथ हरिद्वार में प्रतियोगी परीक्षा देने आया था और वह बीती रात अपने मामा भवानी प्रसाद निवासी तिरुपति कॉलोनी, दादुपुर गोविंदपुर, थाना रानीपुर के घर रुका था।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.