सिद्धार्थ, मार्च 12 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद । डुमरियागंज कस्बा निवासी एक व्यक्ति मंगलवार को बाइक से अपनी बेटी को परीक्षा दिलाने गोरखपुर जा रहा था। संतकबीरनगर जिले के कांटे चौराहे के पास एक ट्रक के चपेट में आने से बेटी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पिता की हालत गंभीर है। उनका इलाज गोरखपुर में चल रहा है। डुमरियागंज कस्बा निवासी पप्पू कसौधन(50) मंगलवार को बाइक से अपनी बेटी निशा कसौधन( 21) को बीएससी नर्सिंग की परीक्षा दिलाने गीडा, गोरखपुर जा रहे थे। अलसुबह करीब चार बजे घर से निकले थे। छह बजे के आसपास संतकबीरनगर जिले के कांटे चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि एक ट्रक के चपेट में आ गए। इससे दोनों जमीन पर गिर पड़े। इसमें निशा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पप्पू की हालत गंभीर बताई जा रही है। उनका इलाज गोरखपुर में चल रहा है। वही घटना की जानका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.