हाथरस, मार्च 16 -- परीक्षा देने गई छात्रा हुई गायब, परिजन परेशान - कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कस्बा मेंडू का मामला - तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस छात्रा की तलाश में जुटी हाथरस। परीक्षा देने गए कस्बा मेंडू निवासी एक छात्रा अचानक से गायब हो गई है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस छात्रा व उसे ले जाने वाले की तलाश में जुटी है। कोतवाली हाथरस जंक्शन के कस्बा मेंडू के एक मोहल्ला निवासी 16 साल की किशोरी के एक कॉलेज में सुबह करीब साढ़े छह बजे परीक्षा देने गई थी। लेकिन वह घर वापस नहीं लौटी, काफी तलाशने पर भी उसका कहीं पर कोई सुराग नहीं लगा। वह एक लडके से फोन पर बात करती थी। परिजनों को आरोप है कि वही युवक किशोरी को बहला कर अपने साथ ले गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस किशोरी व उसे ले जाने वाले की तलाश में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.