गाज़ियाबाद, मई 1 -- मोदीनगर। परीक्षा देने गई छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने एक युवक पर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एक कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी पुत्री एक डिग्री कॉलेज में 28 अप्रैल को परीक्षा देने गई थी,लेकिन वापस नहीं आई। काफी तलाश करने के बाद भी जब वह नहीं मिली है। परिजनों ने कॉलोनी निवासी विपिन पर अपहरण करने का शक जाहिर किया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन�द�स�तान की स�वीकृति से �चटीडी�स कॉन�टेंट सर�विसेज़ द�वारा प�रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.