प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 12 -- कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति ने तहरीर दी है कि उसकी नाबालिग बेटी इंटर की छात्रा है। वह एक मार्च को सुबह आठ बजे घर से परीक्षा देने निकली। रास्ते में ही उसे गाजियाबाद के अंकुश अपने दोस्त की मदद से उसे बहका फुसलाकर भगा ले गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। उसे आशंका है कि उसकी बेटी के साथ कोई अप्रिय घटना घट सकती है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अंकुश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.