लखीमपुरखीरी, मार्च 7 -- सिकंद्राबाद। फरधान थाना क्षेत्र के सिसवां कलां के जनता इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर लौट रहे छात्र पर करीब आधा दर्जन लोगों ने हमला कर दिया। मारपीट कर जख्मी करने के बाद उस पर फायर झोंक दिया। छात्र के हाथ में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। नीमगांव थाना क्षेत्र के नजीबाबाद गांव निवासी 17 वर्षीय छात्र अभय प्रताप सिंह पुत्र विनोद सिंह हाई स्कूल का छात्र है । बताते हैं कि गुरुवार को वह फरधान थाना क्षेत्र के जनता इंटर कालेज में परीक्षा देने आया था। दोपहर बाद परीक्षा देकर वह घर लौट रहा था। परिजनों का कहना है कि सिसावां कला गांव के बाहर तीन बाइक सवारों ने उसे घेर लिया और उसकी अभय की पिटाई शुरू कर दी। अभय ने जब शोर मचाया तो हमलावरों ने नाजायज असलहे से फायर झोंक दिया। गोली उसके हाथ में लगी। उसके साथी अमूल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.