जौनपुर, फरवरी 24 -- जंघई(जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। मीरगंज थाना क्षेत्र के गोधना तिराहा के पास सोमवार की शाम को दो बाइकों की टक्कर में बाइक सवार एक इंटरमीडिए के छात्रा की मौत हो गईऔर दो घायल हो गए। जीव विज्ञान की परीक्षा देकर लौट रहा था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। करियांव गांव निवासी 17 वर्षीय कुंदन गौतम 12वीं में पढ़त है। इस समय परीक्षा चल रही है। सोमवार को दूसरी पाली में जीव विज्ञान की परीक्षा देकर लौट रहा था। उसके साथ बाइक पर दो और भी छात्र थे। गोधना तिराहा के पास पहुंचा था तभी जंघई की ओर से आ रही एक अन्य बाइक से टक्कर हो गई। घटना के बाद कुंदन पास से गुजर रही पिकअप की चपेट में आ गया इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल दोनों छात्रों को मछलीशहर सीएचसी में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मां सुनीता देवी औ...