छपरा, सितम्बर 11 -- छपरा , हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राजपूत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, छपरा की प्रभारी प्रधानाध्यापिका (विशिष्ट शिक्षिका) मीना कुमारी को जिला शिक्षा पदाधिकारी निशांत किरण ने निलंबित कर दिया है। निलंबन वाले पत्र के अनुसार 10 सितंबर को बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित थी। इस परीक्षा में मीना कुमारी को ड्यूटी पर लगाया गया था, लेकिन वे दस बजे तक उपस्थित नहीं हुईं। परीक्षा जैसे संवेदनशील कार्य से अनुपस्थित रहने को गंभीर लापरवाही मानते हुए यह कार्रवाई की गई।डीईओ ने बताया कि मीना कुमारी का मुख्यालय अब बीआरसी गड़खा में निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमों के तहत 50 प्रतिशत गुजारा भत्ता मिलेगा।जिला शिक्षा पदाधिकारी ने साफ कहा कि "सरकारी कार्यों में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.