छपरा, फरवरी 5 -- छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले 40 शिक्षकों पर जिला शिक्षा पदाधिकारी निशांत किरण ने सख्ती दिखाते हुए 48 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। केंद्राधीक्षको ने कई प्रतिनियुक्त वीक्षकों द्वारा समय पर योगदान न देने की शिकायत की थी। इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए डीईओ ने इसे कर्तव्यहीनता, मनमानेपन और स्वेच्छाचारिता का उदाहरण बताया है।डीईओ ने चेतावनी दी है कि परीक्षा जैसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण कार्य को बाधित करने का प्रयास किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि तय समय में स्पष्टीकरण उपलब्ध नहीं कराया गया, तो बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम 1981 व सेवा नियमावली के तहत एकतरफा अनुशासनिक और विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी जाएगी।गौरतलब है कि परीक्षा शुरू होते ही पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.