मुजफ्फरपुर, जनवरी 31 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। परीक्षा के दौरान ड्यूटी में लगे शिक्षकों की हाजिरी ऑनलाइन नहीं बनेगी। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल लेकर आने की पाबंदी को लेकर डीईओ ने यह निर्देश दिया है। परीक्षा के दौरान ऑनलाइन हाजिरी बनाने के आदेश को शिथिल कर दिया गया है। परीक्षा कार्य में लगे शिक्षकों की हाजिरी ऑफलाइन बनेगी। इसी के आलोक में वीक्षकों का वेतन भुगतान किया जाएगा। जिले में इंटर परीक्षा केन्द्रों पर शुक्रवार देर शाम तक वीक्षक योगदान देते रहे। डीईओ अजय कुमार सिंह ने कहा कि जो वीक्षक संबंधित परीक्षा केन्द्र पर नहीं पहुंचते हैं, उनपर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.