इटावा औरैया, फरवरी 13 -- इटावा, संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने ज्ञान स्थली एकेडमी कटरा शमशेर खां में बोर्ड परीक्षाओं से पहले विद्यार्थियों के लिए तनावमुक्त परीक्षा विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को परीक्षा के तनाव से मुक्त रखते हुए सकारात्मक सोच के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीओ सिटी अभय नारायण राय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा जीवन का केवल एक चरण है, इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास के साथ किया गया प्रयास ही सफलता की कुंजी है,उन्होंने बताया की पढ़ कर नहीं लिखना है बल्कि लिख के पढ़ना है लिखने से मस्तिष्क जल्दी सीखता है व लेखन गति का अभ्यास परीक्षा से एक दिन पहले अधिक से अधिक करे। विद्यालय के प्र...