मुजफ्फरपुर, जनवरी 7 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू में पीजी फोर्थ सेमेस्टर की परीक्षा खत्म होने पर गर्ल्स और ब्वॉयज हॉस्टल को खाली करने का निर्देश बीआरएबीयू प्रशासन ने दिया है। इस बारे में पत्र भी जारी कर दिया गया है। पत्र में कहा गया है कि जिन छात्र और छात्राओं की परीक्षा खत्म हो गई है, वह हॉस्टल को खाली कर दें। डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने अपने निर्देश में कहा है कि हॉस्टल खाली नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा जिन छात्र और छात्राओं की पीजी दूसरे सेऐस्टर सत्र 2024-26 की परीक्षा खत्म हो गई है और वह हॉस्टल में रहना चाहते हैं तो वह छात्रावास में रहने के लिए आवेदन करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.